RCB vs RR Live Score: आरसीबी ने राजस्थान के सामने रखा 206 रन का लक्ष्य, विराट कोहली-देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक
09:17 PM, 24-Apr-2025
RCB vs RR Live Score: आरसीबी की पारी समाप्त
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों के बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 206 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। यह आरसीबी का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। उनके लिए किंग कोहली ने सर्वाधिक 70 रनों की पारी खेली। राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक सफलता हासिल की।
08:58 PM, 24-Apr-2025
RCB vs RR Live Score: आरसीबी को चौथा झटका
संदीप शर्मा घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने टीम को तीसरा झटका देवदत्त पडिक्कल (50) और चौथा झटका रजत पाटीदार (1) के रूप में दिया। अब क्रीज पर जितेश शर्मा और टिम डेविड मौजूद हैं।
08:43 PM, 24-Apr-2025
RCB vs RR Live Score: आरसीबी को दूसरा झटका
आरसीबी को दूसरा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। वह 70 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड आए हैं।
08:42 PM, 24-Apr-2025
RCB vs RR Live Score: विराट कोहली के बाद देवदत्त पडिक्कल का भी अर्धशतक
विराट कोहली के बाद देवदत्त पडिक्कल ने भी 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। 15 ओवर के बाद स्कोर 156/1 है।
08:26 PM, 24-Apr-2025
RCB vs RR Live Score: 32 गेंदों में विराट कोहली ने जड़ा पचासा
विराट कोहली ने 32 गेंदों में इस मैदान पर मौजूदा सत्र का पहला पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दूसरे विकेट के लिए वह देवदत्त पडिक्कल के साथ 48 रन की साझेदारी निभा चुके हैं। 12 ओवर के बाद स्कोर 109/1 है।
08:06 PM, 24-Apr-2025
RCB vs RR Live Score: आरसीबी को पहला झटका
आरसीबी को पहला झटका वानिंदु हसरंगा ने दिया। उन्होंने फिल सॉल्ट को अपना शिकार बनाया। वह 26 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।
07:52 PM, 24-Apr-2025
RCB vs RR Live Score: आरसीबी की सधी शुरुआत
आरसीबी की सधी शुरुआत हुई है। विराट कोहली और फिल सॉल्ट शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। तीन ओवर के बाद स्कोर 28/0 है।
07:28 PM, 24-Apr-2025
RCB vs RR Live Score: आरसीबी की पारी शुरू
आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं।
07:04 PM, 24-Apr-2025
RCB vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, फजलहक फारुकी, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़।
07:02 PM, 24-Apr-2025
RCB vs RR Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान रियान पराग ने बताया कि फजलहक फारुकी की वापसी हुई है। उन्हें महीश तीक्षणा की जगह मौका मिला है। वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि उनकी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
🚨 Toss 🚨@rajasthanroyals elected to field against @RCBTweets
Updates ▶️ https://t.co/mtgySHh88K #TATAIPL | #RCBvRR pic.twitter.com/8JwwIHyOmh
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2025












