विज्ञापन दें / सहयोग करें

रथयात्रा पर गोंदिया–पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन: दुर्ग और रायपुर से मिलेगी सुविधा, जुलाई में चार-चार फेरों के लिए विशेष ट्रेन का संचालन – Raipur News



रथयात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया–पुरी–गोंदिया के बीच रथयात्रा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08801/08802 का संचालन जुलाई माह में चार-चार फेरों के लिए किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ और ओडिशा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। गोंदिया–पुरी रथयात्रा स्पेशल (08801) का संचालन 2, 9, 16 और 29 जुलाई 2026 को होगा। यह ट्रेन गोंदिया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर दुर्ग शाम 3:58 बजे और रायपुर शाम 5:10 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 10 बजे यह पुरी पहुंचेगी।
20 आईसीएफ कोच लगाए गए
वापसी में पुरी–गोंदिया रथयात्रा स्पेशल (08802) 3, 10, 17 और 30 जुलाई 2026 को पुरी से दोपहर 1 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन तड़के 3:10 बजे रायपुर, 4:28 बजे दुर्ग होते हुए सुबह 7 बजे गोंदिया पहुंचेगी। विशेष ट्रेन का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। दोनों दिशाओं में निर्धारित समयानुसार यह ट्रेन रुकेगी। रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन में 20 आईसीएफ कोच लगाए हैं, जिनमें दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच, 10 शयनयान, 3 थर्ड एसी और 2 सेकेंड एसी कोच शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अधिकृत माध्यमों से अग्रिम आरक्षण कर यात्रा करने की अपील की है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button