विज्ञापन दें / सहयोग करें

Raipur News: डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण कल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओपी चौधरी करेंगे शिरकत

Raipur News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की ओर से विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन पांच जुलाई को शाम पांच बजे किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसका लोकार्पण करेंगे। वहीं समारोह की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओपी चौधरी करेंगे।


कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, रायपुर महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि उपस्थित रहेंगे।

 


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button