विज्ञापन दें / सहयोग करें

अबूझमाड़ के पीड़ियाकोट में पहली बार हुआ संस्थागत प्रसव

भास्कर न्यूज| नारायणपुर दुर्गम अबूझमाड़ के ग्राम पीड़ियाकोट में स्वास्थ्य सुविधाओं के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हुई है। आजादी के दशकों बाद पहली बार गांव की दो गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव कराया गया। यह इलाका चुनौतीपूर्ण भौगोलिक स्थिति वाला है। ऐसे में यह स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत होने का संकेत है। ग्राम पीड़ियाकोट की दशरी 38 वर्ष, पति बुधराम और सुधरी 35 वर्ष, पति मुरा को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगातार परामर्श दिया। टीम ने संस्थागत प्रसव का महत्व समझाया। दोनों परिवारों को मायका सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। सहमति के बाद पथरीले और दुर्गम रास्तों से बाइक एंबुलेंस के जरिए दोनों गर्भवती महिलाओं को मायका सेंटर डुंगा लाया गया। यहां डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में उन्हें ठहराया गया। नियमित जांच की गई। मायका सेंटर डुंगा में सतत निगरानी के बीच 26 जुलाई को दोनों प्रसव सुरक्षित हुए। दशरी ने 2.480 किलोग्राम वजन के स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button