रायगढ़ जिले को मिली 108 संजीवनी एक्सप्रेस की 11 एम्बुलेंस: ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं होगी बेहतर, महापौर ने दिखाई हरी झंडी – Raigarh News
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस के तहत 11 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इनमें एडवांस लाइफ सपोर्ट और बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस शामिल हैं, जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि 11 एम्बुलेंस को जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया जाएगा। इनमें पुसौर, लैलूंगा, जिला अस्पताल केजीएच रायगढ़, तमनार, कापू, खरसिया, धरमजयगढ़, घरघोड़ा और आईएफटी जिला अस्पताल रायगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा पुसौर के लिए एक नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस भी प्रस्तावित है। इन एम्बुलेंस में आधुनिक जीवनरक्षक उपकरण होंगे और प्रशिक्षित स्टाफ रहेगा, जिससे मरीजों को मौके पर प्राथमिक इलाज मिल सके और उन्हें सुरक्षित बड़े अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। इससे जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी समय पर इलाज मिल पाएगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने काम किया जा रहा नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी के तहत 108 संजीवनी एक्सप्रेस की 11 नई एम्बुलेंस शुरू की गई है, जिससे आपातकालीन सेवाएं और मजबूत होंगी। जीवन रक्षा की संभावना बढ़ेगी कलेक्टर ने कहा कि इन नई एम्बुलेंस के जरिए खासकर गांव और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा। गंभीर मरीजों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी जान बचने की संभावना बढ़ेगी।
Source link










