Punjab Nikay Chunav Result live: निकाय चुनाव में चल रहा आप का जादू, कांग्रेस-अकाली दल से आगे आजाद
11:32 AM, 29-May-2026
भवानीगढ़ काउंसिल में कांग्रेस-आप ने सात-सात वार्ड जीते
भवानीगढ़ काउंसिल में सात वार्डों में कांग्रेस, सात में आप और एक में अकाली दल विजयी हुआ है।
11:31 AM, 29-May-2026
नगर काउंसिल कोटकपूरा के 7 वार्डों में आप जीती
नगर काउंसिल कोटकपूरा के 7 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने पांच, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने एक-एक वार्ड पर सफलता हासिल की है।
11:19 AM, 29-May-2026
नाभा काउंसिल के नतीजे घोषित
नाभा काउंसिल के नतीजे घोषित
आप- 6
भाजपा- 3
अकाली दल – 2
कांग्रेस – 1
कुल – 12
11:16 AM, 29-May-2026
अबोहर में आप-भाजपा में टक्कर का मुकाबला
अबोहर नगर निगम में 18 वार्डों के परिणाम आ गए हैं। 10 वार्डों पर आप और 8 पर बीजेपी जीती। धूरी नगर काउंसिल में आप के 20 उम्मीदवार जीते।
11:11 AM, 29-May-2026
हरियाना काउंसिल चुनाव में आप को बहुमत
नगर काउंसिल हरियाना के चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल कर लिया। कुल 11 वार्डों में से आम आदमी पार्टी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 3 और भारतीय जनता पार्टी को 1 सीट मिली।
वार्ड नंबर 1 से आम आदमी पार्टी की आशा कुमारी विजयी रहीं। वार्ड नंबर 2 से संजय कपिला और वार्ड नंबर 3 से भावरा ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। वार्ड नंबर 4 से भारतीय जनता पार्टी के राजीव कपिला विजेता रहे। वार्ड नंबर 5 से आम आदमी पार्टी की मीनाक्षी कपिला विजयी रहीं, जबकि वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के रमन कुमार ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 7 से पूजा कपिला आम आदमी पार्टी की ओर से विजयी रहीं।
वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के इकबाल सिंह, वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस की गुरदेव कौर, वार्ड नंबर 10 से आम आदमी पार्टी के पवन कुमार तथा वार्ड नंबर 11 से आम आदमी पार्टी के रामजीत विजेता घोषित किए गए।
11:08 AM, 29-May-2026
बरनाला में वार्ड आठ और नाै से पति-पत्नी जीते
बरनाला में वार्ड नंबर 8 से आप के कुलदीप सिंह धर्मा और वार्ड नंबर 9 से उनकी पत्नी आप की उम्मीदवार रेणु धर्मा जीत गई हैं।
11:07 AM, 29-May-2026
गढ़शंकर काउंसिल में आप के सात उम्मीदवार जीते
गढ़शंकर नगर काउंसिल में आम आदमी पार्टी के सात उम्मीदवार जीत गई है।
11:05 AM, 29-May-2026
नयागांव परिषद के वार्ड 4 से आप उम्मीदवार जीते
नयागांव नगर परिषद में वार्ड नंबर 4 से आप कैंडिडेट जगतार सिंह भोटी 97 वोटों से जीत गए हैं।
10:38 AM, 29-May-2026
करतारपुर काउंसिल चुनाव में आप को नाै और कांग्रेस को तीन वार्ड में जीत
करतारपुर नगर काउंसिल चुनाव के नतीजे आ गए हैं।वार्ड नंबर एक से पूजा ( आजाद), वार्ड नंबर दो से जतिन शर्मा (आप), वार्ड नंबर तीन से मंगल कुमार मंगी (आजाद- भाजपा समर्थक), वार्ड नंबर चार से जसलीन कौर पत्नी जसविंदर बबला (आप), वार्ड नंबर 5 से कल्पना अग्रवाल पत्नी दिनेश अग्रवाल (भाजपा), वार्ड नंबर 6 से बलविंदर गोल्डी (आप ), वार्ड नंबर 7 से अमरजीत कौर (आप ), वार्ड नंबर 8 से वरुण बावा (आप ) वार्ड नंबर नो से सतनाम कौर पत्नी अरविंद ढंडा (कांग्रेस), वार्ड नंबर 10 से डिंपल कपूर (कांग्रेस ) वार्ड नंबर 11 से राजविंदर कौर (आप ), वार्ड नंबर 12 से शाम सुंदर पाल (आप ) वार्ड नंबर 14 से अशोक कुमार (कांग्रेस ) वार्ड नंबर 15 से मनजिंदर कौर (आप ) चुनाव जीत गए हैं।
10:35 AM, 29-May-2026
सुनाम में दो वार्ड से आप जीती
सुनाम के वार्ड 10 से राजिंदर कौर पत्नी प्रितपाल सिंह काला ( परमिंदर ढींडसा समर्थित) आजाद प्रत्याशी विजयी हुई है। वार्ड 8 और वार्ड 11 से आप प्रत्याशी विजयी हुए हैं।
Source link












