विज्ञापन दें / सहयोग करें

Public News: मोटापे से बचना है तो बिना दूध-शक्कर की चाय पीएं, मिलेट्स खाएं

डायबिटीज से लेकर हार्ट, किडनी, लिवर व कुछ कैंसर की बीमारी का कारण मोटापा है। विभाग सुबह से रात तक का डाइट चार्ट भी बांट रहा है ताकि लोग डाइट का पालन करें और मोटापे से बच सके। मोटापे का शिकार हो भी गए हैं तो संतुलित आहार से इससे छुटकारा पाया जा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार अनियमित व जंक फूड मोटापे का सबसे बड़ा कारण है। अधिक तैलीय व प्रोसेस्ड खाना लोग खा रहे हैं। शहरीकरण, मोबाइल व टीवी की लत व तकनीकी प्रगति के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधियां कम हो रही हैं। इससे उनका वजन सामान्य से ज्यादा हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार मोटापे के लिए जेनेटिक कारण भी जिम्मेदार है। कुछ परिवारों में मोटापे की हिस्ट्री रहती है। ऐसे में बच्चे भी मोटापे से ग्रसित हो जाते हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button