बस्तर की 21 ग्राम पंचायतों में पंच पदों पर उपचुनाव: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, 22 पंच के पदों का होगा चुनाव – Jagdalpur News
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त पंचायत पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्वाचन भवन नवा रायपुर से जारी निर्देशों के अनुसार जिले की 21 ग्राम पंचायतों में पंच के 22 रिक्त पदों पर उपचुनाव की तैयारी शुर
.
उपचुनाव की पूरी प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 को संदर्भ तिथि मानकर तैयार की जाने वाली नई फोटोयुक्त मतदाता सूची के आधार पर होगी। प्रशासनिक स्तर पर इसे दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। पहले चरण की शुरुआत 23 मार्च 2026 से होगी। इस दौरान रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति तथा कर्मचारियों का चयन किया जाएगा।
इसके बाद विधानसभा की मौजूदा मतदाता सूची से वार्डवार डाटा अलग कर सॉफ्टवेयर की मदद से त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार की जाएगी। प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 अप्रैल 2026 को मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।
स्थानीय नागरिक 20 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग की जानकारी के अनुसार जिले के छह विकासखंड जगदलपुर, बस्तर, बकावंड, लोहंडीगुड़ा, तोकापाल और दरभा में कुल 22 पंच पद रिक्त हैं, जिनके लिए मतदान कराया जाएगा। इनमें सबसे अधिक रिक्तियां बकावंड जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत करीतगांव, जैबेल और सोनपुर में हैं, जहां 9 पद खाली हैं।
वहीं बस्तर जनपद की नवा रतेंगा, सुधापाल और गुरिया पंचायतों में 6 रिक्त पदों पर उपचुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी ने दावा-आपत्तियों के निराकरण के लिए 27 अप्रैल तक की समय-सीमा तय की है। इसके बाद 5 मई 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। यही सूची आगामी उपचुनाव के लिए आधार बनेगी।
फिलहाल जिला प्रशासन और निर्वाचन शाखा उपचुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है, ताकि पंचायतों में रिक्त पदों को भरकर ग्रामीण स्तर पर जनप्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके।
Source link











