PM आज करेंगे नए उरकुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन: 7 करोड़ की लागत से किया गया रिडेवलपमेंट, A1 कैटेगरी वाली सुविधाएं मिलेंगी – Chhattisgarh News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इनमें भिलाई भानुप्रतापपुर अंबिकापुर और भिलाई के अलावा उरकुरा रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। लगभग 6 करोड़ 93 लाख रूपए खर्च कर उरकुरा रेलवे स्टेशन का रि-डेवलपमेंट किया
.
आगे बढ़ने से पहले पुराने और नए उरकुरा रेलवे स्टेशन में फर्क देखिए
नए स्टेशन में ये सुविधाएं मिलेंगी
- 168 वर्ग मीटर में स्टेशन का नया कार्यालय बनाया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यहां पोर्च का निर्माण भी किया गया है।
- 3600 वर्ग मीटर में नया सर्कुलेटिंग एरिया डेवलप किया गया है। जिसके साथ फुटपाथ अटैच है।
- 10 नए प्लेटफार्म शेड लगाए गए हैं। जो यात्रियों को बिगड़े हुए मौसम से सुरक्षा देंगे।
- प्लेटफार्म के 4000 वर्ग मीटर में फैले फ्लोर को ग्रेनाइट और पेवर ब्लॉक से बनाया गया है।
- नया रेस्ट हाउस करीब 57 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसके अलावा करीब 154 स्टेनलेस स्टील बैंच बैंक से लगाई गई है।
- सुरक्षा के लिहाज से 13 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। स्टेशन आधुनिक अनाउंसमेंट सिस्टम लैस होगा।
लगभग 1000 वर्ग मीटर में मजदूर और बस्तर आर्ट की थीम पर दीवारों को भी सजाया गया है।
स्टेशन में नए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए गए हैं।
ये तो हो गई उरकुरा की बात, अब बाकी बचे चार रेलवे स्टेशन की भी नई तस्वीर देखिए
एक हजार से अधिक स्टेशन का किया जा रहा पुनर्विकास
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के कुल 1,309 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त, 2023 और 26 फरवरी, 2024 को दो चरणों में इस योजना की आधारशिला रखी थी। इनमें छत्त्तीसगढ़ के 32 स्टेशन रेलवे स्टेशन हैं। जिन्हें लगभग 1680 करोड़ खर्च कर रिडेवलेप किया जा रहा है।
Source link


.jpg?w=390&resize=390,220&ssl=1)







