विज्ञापन दें / सहयोग करें

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की रेसलिंग प्रतियोगिता शुरू: सरगुजा में पहुंचे देशभर के 144 रेसलर, 31 तक होंगे महिला-पुरूष वर्ग के मुकाबले – Ambikapur (Surguja) News



देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा सरगुजा में शुरू हो गई है। इसमें पुरुष और महिला वर्ग के 144 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। स्थानीय गांधी स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8 बजे किया गया। कुश्ती के मुकाबले 31 मार्च तक होंगे। प्रतिदिन तीन चरणों में कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 144 रेसलर्स (पुरुष एवं महिला) हिस्सा लेने पहुंचे हैं। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण
इस भव्य आयोजन को भारत के जनजातीय खेल, छत्तीसगढ़ मा सुंदर मेल की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर किया जा रहा है। इससे खेलप्रेमी इसे घर में देख सकेंगे। इसके अलावे सोशल मीडिया में भी मैचों का प्रसारण किया जा रहा है। पहले दिन एक खिलाड़ी घायल, हॉस्पिटल में भर्ती
प्रतियोगिता के पहले दिन एक खिलाड़ी मैच के दौरान तेलंगाना का खिलाड़ी घायल हो गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस तैनात है। किसी खिलाड़ी को ज्यादा चोट आने पर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा जाएगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button