विज्ञापन दें / सहयोग करें

परतापुर में महिला समेत तीन माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, बिना हथियार पहुंचे थाने

पखांजूर के परतापुर थाना क्षेत्र में तीन माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 12:56:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Mar 2026 12:56:04 PM (IST)

परतापुर थाना में तीन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

HighLights

  1. तीनों बिना हथियार पहुंचे और सरेंडर किया
  2. पुलिस कर रही पूछताछ, पुष्टि अभी बाकी
  3. सुरक्षा अभियान से बढ़ा माओवादियों पर दबाव

नईदुनिया प्रतिनिधि, पखांजूर: पखांजूर क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। परतापुर थाना इलाके में तीन माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान संगीता कुंजाम, संजू और लखमू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों माओवादी बिना हथियार के थाना पहुंचे और आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी की।

पुलिस कर रही पूछताछ

घटना के बाद पुलिस ने तीनों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button