विज्ञापन दें / सहयोग करें

पहलगाम आतंकी हमला: भारत के मुसलमानों का जामा मस्जिद से पाकिस्‍तान को पैगाम, ‘बंद करो ये कत्‍लेआ

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है. इस बीच दिल्ली की जामा मस्जिद से पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई गई है. जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर जुटे सैकड़ों मुस्लिमों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आवाज बुलंद की.

मुस्लिमों ने हाथों में तिरंगा और पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर लेकर आतंकियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. लोगों के हाथों में जो पोस्टर था उसमें लिखा था, “हर घर से निकलेगी आवाज आतंकवाद का हो विनाश. एक बेगुनाह का कत्ल सारी इंसानियत का कत्ल है. पहलगाम पर हमला इंसानियत पर हमला.”

देश के कोने-कोने से आतंकवाद और पकिस्तान के खिलाफ कड़ी कर्रवाई की मांग की जा रही है. पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार (25 अप्रैल 2025) को को बंद का आह्वान किया है. सदर बाजार, भागीरथ प्लेस, गांधीनगर, नया बाजार, खारी बावली, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, जामा मस्जिद और हौज काजी समेत 100 से अधिक बाजार संघ बंद में भाग ले रहे हैं.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान पर कई सख्त एक्शन लिए हैं. भारत ने सिंधु जल संधि (1960) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. सिंधु को पाकिस्तान का लाइफ लाइन कहा जाता है.

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button