विज्ञापन दें / सहयोग करें

न्यायालय भवन निर्माण के लिए गुलाब कॉलोनी में चला बुलडोजर: जिला न्यायालय भवन का शुरू होगा निर्माण, एक दिन पहले वकीलों ने खत्म की है हड़ताल – Ambikapur (Surguja) News

जिला एवं सत्र न्यायालय के नए भवन के निर्माण के लिए गुलाब कॉलोनी को खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गुरुवार को खाली हुए मकानों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया गया। पहले चरण में 8 खाली मकानों को जमींदोज किया जा रहा है। वकीलों ने पुराने स्थल पर न

.

गुलाब कॉलोनी के खाली होने के बाद वर्तमान स्थल पर ही न्यायालय के प्रस्तावित भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिला एवं सत्र न्यायालय के नवीन भवन निर्माण के लिए शासन से राशि स्वीकृत हुई थी। भवन निर्माण के लिए वर्तमान स्थल ही प्रस्तावित था।

बाद में कलेक्टर ने न्यायालय के नवीन भवन निर्माण के लिए चठिरमा में जमीन का आवंटन कर दिया था। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने एक सप्ताह तक आंदोलन किया।

पहले चरण में तोड़े जा रहे 8 मकान

खाली कराया जा रहा गुलाब कालोनी अधिवक्ता संघ ने न्यायालय परिसर के अधीन आने वाली भूमि पर बने गुलाब कॉलोनी को खाली कराकर इसी स्थान पर भवन का निर्माण की मांग की थी। 12 नवंबर को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के आश्वासन के बाद अधिवक्ता संघ ने अपनी हड़ताल खत्म की थी, जिसके बाद गुरुवार से न्यायालय में कामकाज सामान्य हो गया।

संघ को दिए गए आश्वासन के तहत जिला प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा गुलाब कॉलोनी को खाली करने और मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। गुरुवार की सुबह लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी के साथ कॉलोनी में पहुंची और खाली किए गए मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

कॉलोनी में 13 मकान, जारी किया गया नोटिस गुलाब कॉलोनी में कुल 13 शासकीय आवास बने हुए हैं। इन आवासों का निर्माण 1982 में किया गया था। अंबिकापुर एसडीएम द्वारा पूर्व में ही सभी 13 शासकीय कर्मचारियों को नोटिस जारी कर शासकीय आवास खाली करने को कहा गया था।

बताया जा रहा है कि अब तक 13 में से 8 लोगों ने अपने आवास खाली किए है, जबकि 5 आवास अभी तक खाली नहीं हो पाए है। प्रशासन ने सभी को आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है।

निर्माण के लिए 3.52 एकड़ भूमि की आवश्यकता जिला एवं सत्र न्यायालय के भवन निर्माण के लिए शासन से 46 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। भवन निर्माण के लिए कुल 3.522 एकड़ भूमि की आवश्यकता है।

वर्तमान में लगभग सवा दो एकड़ में वर्तमान न्यायालय भवन संचालित है, जबकि इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा 0.93 एकड़ भूमि न्यायालय भवन के लिए स्वीकृत किया गया था। वहीं गुलाब कॉलोनी 0.84 एकड़ में है। इसके अतिरिक्त आसपास के क्षेत्र में कुछ अन्य अतिक्रमण है। अतिक्रमण और गुलाब कॉलोनी को खाली करने के बाद निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि होगी लेकिन निर्माण के लिए वर्तमान भवन भी शामिल करना पड़ेगा।

खाली कराए जाएंगे शेष मकान-एसडीएम

एसडीएम फागेश सिन्हा ने बताया कि गुलाब कॉलोनी में कुल 13 आवास है। सभी को आवास खाली करने का नोटिस पूर्व में जारी कर दिया गया था। कुल 8 आवासों को अब तक खाली किया गया है जिसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा जमीन को खाली कराने का काम कराया जा रहा है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button