350 नहीं इसीलिए 46 लाख का सोलर पंप एक साल से बंद – Surajpur News
सूरजपुर | चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोहीर के आश्रित ग्राम बैजनपाठ। यहां 46 लाख की लागत से बना सोलर आधारित पंप पिछले एक साल से इसलिए बंद है, क्योंकि अफसरों के पास पंप बनवाने के लिए 350 रुपए का फंड नहीं है। योजना के ठप होने से गांव के मझारी टोला और पूर्वी टोला के 150 ग्रामीणों पहाड़ के तराई से पीने का पानी जुटाना पड़ रहा है।
<
Follow Us












