NHM कर्मियों ने PM-CM के नाम खून से लिख खत: नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग, स्वास्थ्य सेवाएं हो रही प्रभावित – Ambikapur (Surguja) News
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,सीएम विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्री को अपने खून से पत्र लिखा और 10 सूत्रीय मांगें पूरी करने की मांग रखी। सालों से संविदा कर्मचारी
.
नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत कर्मी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इनमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन भी शामिल हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के मांगों को लेकर राज्य सरकार के साथ सहमति नहीं बन सकी है। कुछ मांगों को पूरा करने सरकार तैयार हुई है, लेकिन आंदोलनरत NHM कर्मी संविलयन से कम में मानने को तैयार नहीं हैं।
अपने खून से लिखा पीएम को पत्र
पीएम को लिखा खून से पत्र आंदोलनकारी स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को खून से खत प्रधानमंत्री, सीएम विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्री के नाम लिखा। NHM कर्मियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगें पूरा कराने की मांग रखी है। NHM कर्मियों ने सिरिंज से अपना खून निकाला एवं खत खिला।
NHM कर्मियों का कहना है कि वे वर्षों से संविदा कर्मी के रुप में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। नियमित कर्मियों के समान सेवा देने के बाद भी सरकार उन्हें समान वेतन एवं लाभ देने को तैयार नहीं है, जबकि मध्यप्रदेश में समान वेतन-भत्ता दिया जा रहा है।
पीएम के नाम खिले पत्र के साथ स्वास्थ्य कर्मी
स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, पीछे हटने को तैयार नहीं आंदोलनकारी आंदोलनरत NHM कर्मचारियों ने इसके पूर्व भीख मांगकर सरकार के खाते में भीख की राशि जमा की थी। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि मांगें माने जाने तक यह हड़ताल जारी रहेगी।
NHM में कार्यरत डॉक्टर, नर्स, ड्रेसर सहित टेक्निकल स्टॉफ के आंदोलनरत होने के कारण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सहित सभी सीएचसी एवं पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। CHC एवं PHC में टेक्निकल स्टाफ के पदों पर ज्यादातर NHM डॉक्टर, कर्मी काम कर रहे हैं, जहां सर्वाधिक प्रभाव पड़ रहा है। अस्पतालों में जांच सेवाएं भी लगभग बंद हो गई है।
NHM कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष शिल्पी राय ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें स्वीकार नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
Source link












