विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में लेनदेन के विवाद में कार की लूट: 1 लाख के बदले 10 लाख देने का दबाव बनाया, जान से मारने की धमकी भी दी – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में रुपये के लेन-देन के विवाद में युवक के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसके कार को लूटकर आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद मामले की शिकायत पीड़ित ने थाना में की। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भेण्ड्रा निवासी गजपति राम राठिया 29 साल ने अपने परिवार की पैतृक जमीन का सौदा साल 2024 में नावापारा निवासी बेलाल अहमद 52 साल से 7 लाख में किया था। जिसके एवज में बेलाल अहमद ने 3.50 लाख रुपय एडवांस राशि दी थी। कुछ माह बाद बेलाल ने भूमि खरीदने से इंकार करते हुए एडवांस राशि वापस मांगी और आपसी परिचय का लाभ उठाकर उसने गजपति की मारुति XL-6 कार मांगकर रखने के बाद लगभग सात माह तक अपने कब्जे में रखी ली और देने से इंकार किया। ऐसे में गजपति ने अपनी जमीन दूसरे व्यक्ति को बेचकर 2.50 लाख रुपये बेलाल को दिए, तब उसने कार वापस कर दी।
10 लाख देने का दबाव बनाते रहा
इसके बाद भी दोनों के बीच लेन-देन में शेष 1 लाख रुपये बेलाल को वापस करना था, पर बेलाल लगातार गजपति पर 10 लाख देने का दबाव बनाता रहा। घर पहुंचकर गाली-गलौज, धमकी व जान से मारने की बातें भी करता था। सोमवार को गजपति अपने साथी रामसाय साव उर्फ विक्की के साथ कारगिल चैक घरघोड़ा के पास खड़ा था।
मारपीट कर कार लूटकर फरार हुआ
इसी दौरान बेलाल अहमद वहां पहुंचा और बकाया राशि को लेकर विवाद करते हुए गजपति से गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। विरोध करने पर बेलाल ने उसकी कार की चाबी जबरन छीन ली और उसकी मारुति XL-6 कार लेकर फरार हो गया। जिसके बाद गजपति ने मामले की शिकायत थाना में दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट की धारा के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
जहां आरोपी बेलाल को उसके घर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके पास से लूटी गई मारुति सुजुकी XL-6 कार, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख है, उसे बरामद कर जब्त की गई। गुरूवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
लेनदेन का विवाद कानून के दायरे में हो
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि लेन-देन के विवाद का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए। हिंसा और जबरन संपत्ति छीनने का प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे अपराधों में पुलिस तत्काल और कड़ी कार्रवाई करेगी। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button