मुंगेली में कृषि सर्वे में लापरवाही: 130 पटवारियों को नोटिस, डिजिटल क्रॉप सर्वे और किसान पंजीयन में सुस्त रफ्तार – Mungeli News
मुंगेली में डिजिटल क्रॉप सर्वे में लापरवाही
मुंगेली में डिजिटल क्रॉप सर्वे और किसान पंजीयन में धीमी प्रगति को लेकर 130 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
.
मुंगेली तहसील के 48, लोरमी के 46 और पथरिया के 36 पटवारियों को नोटिस दिया गया है। इन पटवारियों पर शत-प्रतिशत नक्शा बटांकन, किसान पंजीयन, त्रुटिरहित गिरदावरी और ई-गिरदावरी कार्य में रुचि नहीं लेने का आरोप है।
डिजिटल क्रॉप सर्वे और किसान पंजीयन में लापरवाही
शासन द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने जिले की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने प्रगति से असंतोष जताते हुए कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को राजस्व अमले की कड़ी निगरानी करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
Source link










