विज्ञापन दें / सहयोग करें

मनरेगा कर्मचारियों के EPF से 11.26 लाख की धोखाधड़ी: वाड्रफनगर में डाटा एंट्री ऑपरेटर की पत्नी गिरफ्तार, पति और लेखापाल पहले ही जेल में – Balrampur (Ramanujganj) News


मनरेगा कर्मचारियों के EPF से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

वाड्रफनगर जनपद पंचायत में मनरेगा कर्मचारियों के EPF से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। डाटा एंट्री ऑपरेटर की पत्नी अंजू सिंह को 20 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। उसके पति भगवान सिंह और लेखापाल वीरेंद्र कुमार यादव पह

.

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहम्मद निजामुद्दीन ने 29 जुलाई 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, जून 2023 से जून 2025 के बीच लेखापाल वीरेंद्र कुमार यादव और डाटा एंट्री ऑपरेटर भगवान सिंह ने मिलकर 11,26,254 रुपए का गबन किया।

आरोपियों ने महिला के अकाउंट में ट्रांसफर की EPF की राशि

आरोपियों ने मनरेगा कर्मचारियों के EPF की राशि को अंजू सिंह के भारतीय स्टेट बैंक और फिनो बैंक के खातों में ट्रांसफर कर दिया। लेखापाल के मोबाइल पर आने वाले OTP का इस्तेमाल कर यह धोखाधड़ी की गई।

जांच में पता चला कि अंजू सिंह एटीएम के जरिए इस पैसे का आहरण करती थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की और घटना में प्रयुक्त एटीएम कार्ड जब्त कर लिया। अंजू सिंह को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने पर उसे अंबिकापुर महिला कारागार भेज दिया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button