विज्ञापन दें / सहयोग करें

इस बार दो बार होगी CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा: 30 सितंबर तक स्कूलों से मांगे गए LOC, अपार ID मैंडेटरी; फॉर्म भरने में हुई गलती तो साल होगा खराब – Chhattisgarh News

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (LoC) जमा करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव 10वीं कक्षा के लिए दो बोर्ड परीक्षा, अपार आईडी और LOC जमा करने से

.

बोर्ड एग्जाम्स के लिए एलिजिबल स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्कूलों के लिए LoC मैंडेटरी है। केवल उन्हीं स्टूडेंट को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी, जिनके नाम ऑनलाइन LoC पोर्टल के माध्यम से जमा किए जाएंगे। CBSE शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से कक्षा 10 के लिए दो-बोर्ड परीक्षा नीति लागू करने वाला है।

तनाव कम करने के लिए गया फैसला

यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप है और इसका उद्देश्य परीक्षा संबंधी तनाव को कम करना। पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी 2026 के बीच में होनी है और सुधार के लिए दूसरी। ऑप्शनल परीक्षा मई में आयोजित की जाएंगी। CBSE ने दो बार दसवीं के परीक्षा के साथ ये भी क्लियर किया है कि बारहवीं की परीक्षा केवल एक ही बार होगी।

ऐसे में CBSE ने 30 सितंबर तक 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा में अपीयर होने वाले स्टूडेंट की लिस्ट भेजने के लिए राज्य के सभी स्कूलों से कहा है। दूसरी लिस्ट पहली परीक्षा होने के बाद अपलोड की जाएगी।

LoC में गलती हुई तो नहीं मिलेगा दूसरा मौका

वहीं CBSE ने ये भी कहा है कि LOC सबमिशन में देरी या गलत जानकारी देने पर स्टूडेंट को परीक्षा देनी नहीं दी जाएगी। वहीं डिजिटल पेमेंट के जरिए ही पेमेंट जमा की सकती है। लेट फीस के साथ 3 से 11 अक्टूबर तक फीस जमा की जा सकती है। बोर्ड ने यह भी कहा है कि इसके बाद काई एक्सटेंशन नहीं मिलेगा।

LOC से जोड़ने के लिए अपार आईडी मैंडेटरी

बोर्ड ने कहा है कि अपार आईडी को LOC से अनिवार्य रूप से जोड़ना होगा। स्कूल केवल उन्हीं छात्रों के लिए LOC भर सकते हैं, जिनके पास अपार आईडी है। अपार आईडी देशभर के छात्रों के लिए एक स्पेशल12-डिजिट डिजिटल पहचान है।

जिससे उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड को स्टोर करने के लिए डिजाइन किया गया है। बिना लेट फीस जमा करने की समय सीमा अक्टूबर 2025 है। निजी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अक्टूबर 2025 में शुरू होगी। एग्जाम फीस संबंधित जानकारी भी साझा कर दी गई है।

स्पेशल स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल पोर्टल और पोर्टल जारी

स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि नाम, विषय और दूसरे डिटेल्स सहित सभी जानकारी सही ढंग से दर्ज की गई हो। CBSE ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शामिल करने के लिए स्पेसिफिक सकुर्लर और एक पोर्टल भी जारी किया है। स्कूल इन स्टूडेंट के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करने और एग्जाम से रिलेटेड दूसरे रिलेक्सेशन के लिए रिक्वेस्ट सीडब्ल्यूएसएन पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

CBSE के एग्जाम के फैसले को 8 सवाल-जवाब में जानें…

सवाल: दो बार एग्‍जाम होने का नियम कब से लागू होगा।

जवाब: ये नियम 2025-26 सेशन से लागू होगा। इसका मतलब है कि साल 2026 में बोर्ड एग्‍जाम 2 बार आयोजित होंगे।

सवाल: क्‍या दोनों बार एग्‍जाम देना जरूरी होगा।

जवाब: नहीं। स्टूडेंट्स के पास 3 ऑप्शन होंगे- 1. साल में एक बार परीक्षा दें। 2. दोनों परीक्षाओं में शामिल हों। 3. किसी सब्जेक्ट में अच्छा परफॉर्म न कर पाने पर, दूसरी परीक्षा में उस विषय का दोबारा एग्‍जाम दें।

सवाल: अगर एग्‍जाम 2 बार दिए हैं, तो रिजल्‍ट कैसे तय होगा।

जवाब: जो स्‍टूडेंट्स दोनों बार बोर्ड एग्‍जाम में शामिल होंगे, उनका वो रिजल्‍ट फाइनल माना जाएगा, जो बेहतर होगा। यानी अगर दूसरी बार एग्‍जाम देने पर नंबर घट जाएंगे, तो पहली परीक्षा के नंबर ही फाइनल माने जाएंगे।

सवाल: क्‍या दोनों परीक्षाओं में आधा-आधा सिलेबस पूछा जाएगा।

जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी। एग्‍जाम का फॉर्मेट भी दोनों परीक्षाओं में एक जैसा ही होगा।

सवाल: क्‍या दो एग्‍जाम्स के बाद सप्‍लीमेंट्री एग्‍जाम भी देने का मौका मिलेगा।

जवाब: नहीं। 10वीं के लिए सप्‍लीमेंट्री एग्‍जाम अब खत्‍म कर दिया जाएगा।

सवाल: क्‍या दोनों बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए अलग-अलग एग्‍जाम सेंटर मिलेगा।

जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए एग्‍जाम सेंटर एक ही रहेगा।

सवाल: क्‍या दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्‍ट्रेशन अलग-अलग करना होगा? फीस भी 2 बार लगेगी।

जवाब:नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्‍ट्रेशन एक ही बार करना होगा। हालांकि, दो बार परीक्षा देने का ऑप्‍शन चुनने पर फीस एक साथ ली जाएगी।

सवाल: क्‍या प्रैक्टिकल एग्‍जाम भी 2 बार होंगे।

जवाब: नहीं। प्रैक्टिकल और इंटरनल एग्‍जाम एक ही बार होंगे। ये पहले की तरह दिसंबर-जनवरी में आयोजित किए जाएंगे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button