विज्ञापन दें / सहयोग करें

किराए के थार से स्टंट कर रहा था युवक VIDEO: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, रायपुर से किराए पर लेकर आया था थार – durg-bhilai News



भिलाई नगर में तेज और लापरवाही से थार कार से स्टंट करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक भिलाई के हॉस्पिटल सेक्टर सी-3 ग्राउंड के पास सड़क क्रमांक 15 पर एक कार चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और अचानक खतरनाक तरीके से कट मार दिया। युवक रायपुर से थार को किराए पर लेकर आया था और भिलाई में उससे स्टंट कर रहा था। इससे सड़क पर दुर्घटना होने की स्थिति बन गई और आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार जब्त कर ली है। युवक को पुलिस थाने बुलाकर उससे कान पकड़वाकर माफी मंगवाई गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पहले देखिए ये तस्वीरें… 21 मार्च है वायरल वीडियो
पुलिस के अनुसार 21 मार्च को एक व्यक्ति ने थाना भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि हॉस्पिटल सेक्टर सी-3 ग्राउंड के पास सड़क क्रमांक 15 पर एक कार चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और अचानक खतरनाक तरीके से कट मार दिया। इससे सड़क पर दुर्घटना होने की स्थिति बन गई और आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद भिलाई नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और वाहन की जानकारी जुटाई। इसके बाद कार और चालक की पहचान कर ली गई। पुलिस ने आरोपी वैभव सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयंती नगर मोहन नगर दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई कार क्रमांक CG 04 PR 8910 को भी जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस ने कान पकड़वाकर मंगवाई माफी
पुलिस का कहना है कि आरोपी तेज गति से गाड़ी चला रहा था और सड़क पर अन्य वाहनों को खतरे में डाल रहा था। इसलिए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी को थाने में लाकर उससे कान पकड़वाकर माफी मंगवाई गई है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button