जिले में 67 पुलिसकर्मियों का तबादला: सुरेश ध्रुव मरवाही थाना प्रभारी, शनिप रात्रे को साइबर सेल की जिम्मेदारी – Gaurela News
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से 67 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस निर्णय से जिले के पुलिस महकमे में हलचल देखी जा रही है। जारी नई सूची के अनुसार, सुरेश कुमार ध्रुव को मरवाही थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक शनिप कुमार रात्रे को मरवाही थाने से स्थानांतरित कर जिला साइबर सेल और नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रामनिवास राठौर को कोटमी चौकी की जिम्मेदारी उप निरीक्षक रामनिवास राठौर को गौरेला से हटाकर कोटमी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के अलावा सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और बड़ी संख्या में आरक्षक भी शामिल हैं। इन सभी को जिले के विभिन्न थानों जैसे पेंड्रा, गौरेला, मरवाही और यातायात शाखाओं में पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित करना है।
<












