विज्ञापन दें / सहयोग करें

एसईसीएल को जल संरक्षण के लिए राष्ट्रीय सम्मान: नई दिल्ली में जलशक्ति राज्यमंत्री ने वाटर डाइजेस्ट अवार्ड से किया पुरस्कृत – Korba News



साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) को जल संरक्षण और औद्योगिक जल प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल वाटर मैनेजमेंट एंड स्ट्यूअर्डशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026 के अंतर्गत प्रदान किया गया। नई दिल्ली में 23 मार्च 2026 को आयोजित एक समारोह में भारत सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने यह पुरस्कार प्रदान किया। एसईसीएल की ओर से कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन और निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र ने यह सम्मान ग्रहण किया। जल संरक्षण पर एसईसीएल को सम्मान एसईसीएल को यह सम्मान खान जल के सदुपयोग के लिए किए जा रहे नवाचारपूर्ण प्रयासों के लिए मिला है। इस योजना के तहत खदानों से निकलने वाले पानी का उपयोग आसपास के क्षेत्रों में जल संकट को कम करने और स्थानीय किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने में किया जा रहा है। कोरबा जिले की खदानों में भी जल संरक्षण के कई कार्य किए जा रहे हैं। यहां पानी को संग्रहित कर एक उचित व्यवस्था बनाई गई है, जिससे यह स्थानीय लोगों के निस्तार (दैनिक उपयोग) के काम आ रहा है। जल संरक्षण हमारी प्राथमिकता: हरीश दुहन इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने कहा, “जल संरक्षण हमारी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। एसईसीएल सतत और जिम्मेदार खनन के प्रति प्रतिबद्ध है, और खान जल का सदुपयोग इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से हम न केवल संसाधनों के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित कर रहे हैं, बल्कि आसपास के समुदायों, विशेषकर किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए भी कार्य कर रहे हैं।” एसईसीएल की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। किसानों को सिंचाई के लिए विश्वसनीय जल स्रोत मिलने से वे अब वर्ष में दो फसलें ले पा रहे हैं। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और क्षेत्र में सतत जल प्रबंधन को भी मजबूती मिली है, जो समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button