विज्ञापन दें / सहयोग करें

Bijapur Maoists Encounter: बीजापुर में इंद्रावती के जंगल में मुठभेड़, 3 माओवादियों के शवों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक माओवादी के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षाबलों को भारी नुकसान होने की बात सामने नहीं आई है। मुठभेड़ इंद्रावती नदी के करीब हुई, जहां सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग जारी है। सुरक्षाबल इस इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 12 Apr 2025 11:33:25 AM (IST)

Updated Date: Sat, 12 Apr 2025 01:14:51 PM (IST)

बीजापुर में माओवादियों के साथ मुठभेड़। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. इंद्रावती नदी के करीब सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़।
  2. माओवादियों को भारी नुकसान होने की बात सामने आ रही है।
  3. शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई थी फायरिंग, अब भी है जारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर(Bijapur Maoists Encounter)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती वन क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इसमें अब तक 3 माओवादियों के शवों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग अभियान चलाया है।

माओवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

naidunia_image

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इंद्रावती क्षेत्र में माओवादी मौजूद थे। इसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिसमें माओवादियों को बड़ा नुकसान होने की बात सामने आ रही है। ऑपरेशन अभी जारी है और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button