नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया, दुष्कर्म: जशपुर पुलिस ने ओडिशा से लड़की को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार – Jashpur News
जशपुर जिले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बालिका को ओडिशा से सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र की है। 25 फरवरी को परिजनों ने 16 वर्षीय बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 वर्षीय बेटी 24 फरवरी की सुबह 8 बजे परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। परिजनों ने तलाश शुरू की तो सहेलियों ने बताया कि बालिका रास्ते में लघुशंका का बहाना बनाकर अलग हो गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई।। जांच के दौरान पता चला कि वह आरोपी इष्टा राणा (22) के साथ ओडिशा में है। शादी का झांसा दे कर किया दुष्कर्म पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बालिका को बरामद किया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसकी आरोपी से फोन पर दोस्ती हुई थी।आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। जांच के दौरान मुखबिर सूचना और तकनीकी टीम की मदद से पता चला कि बालिका ओडिशा राज्य के एक गांव में आरोपी इष्टा राणा (22) के साथ है। तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
<












