हटिया एलटीटी एक्सप्रेस में 6 लाख का गांजा पकड़ाया: आरोपी बैग छोड़कर फरार, रायगढ़ स्टेशन पर जीआरपी ने किया जब्त, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस – Raigarh News
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हटिया एलटीटी एक्सप्रेस में अज्ञात व्यक्ति गांजा की तस्करी कर रहा था। वो गांजे से भरा बैग ट्रेन में छोड़कर नीचे उतर गया। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने बैग जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बैग की जांच में 12 किलो 680 ग्राम गांजा मिला है, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख 25 हजार बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, हटिया एलटीटी एक्सप्रेस अपनी निर्धारित समय पर रवाना हुई। शनिवार की शाम को इस ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बोगी नंबर 73 में एक लावारिश ट्रॉली बैग देखा। कुछ समय तक किसी यात्री ने बैग को नहीं लिया, जिससे यात्रियों को संदेह हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी ट्रेन के टीटीई को दी। बैग के मालिक की तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद टीटीई ने मामले की सूचना रायगढ़ जीआरपी और आरपीएफ को दी। शाम करीब 4 बजे, जब ट्रेन रायगढ़ के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंची, तो रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। बैग की जांच करने पर उसमें 12 पैकेट में कुल 12 किलो 680 ग्राम गांजा मिला। अज्ञात आरोपी के अपराध दर्ज पुलिस ने जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 6 लाख 25 हजार बताई है। ट्रेन के जरिए अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। CCTV कैमरो की तालाश की जा रही GRP थाना प्रभारी आरके बोरझा ने बताया कि हटिया एलटीटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की गई। पता चला कि झारसुगड़ा से पहले ही बैग लावारिश हालत में था। पुलिस का मानना है कि अज्ञात आरोपी को शक होने की वजह से वह किसी स्टेशन पर उतर गया होगा। अब पुलिस झारसुगड़ा और उससे पहले के स्टेशनों के CCTV कैमरों की जांच कर रही है।
Source link











