विज्ञापन दें / सहयोग करें

खड़ी ट्रक से टकरा गया नाबालिग , अस्पताल पहुंचते पहुंचते नाबालिग ने दम तोड़ा, घटना के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा, मौके पर पहुँचे तहसीलदार और पुलिस

खड़ी ट्रक और बाईक के बीच हुई टक्कर में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। मृतक नाबालिग बाईक से अपने घर बेलडीपा लौट रहा था तभी लावाकेरा आरटीओ बैरियर के पास खड़ी एक ट्रक से उसकी बाईक बुरी तरह टकरा गई । घटना सोमबार की रात तकरीबन 9 बजे की है। दुर्घटना के बाद खून से लथपथ नाबालिग लड़के को आनन फानन में उपचार के लिए ओडिशा के सुंदरगढ़ ले जाया गया लेकिन वहॉं के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

मृतक नाबालिग की मौत के बाद ग्रामीण मंगलवार की दोपहर लावाकेरा आरटीओ बैरियर पहुँच गए और जिस ट्रक से दुर्घटना हुई उस ट्रक का नम्बर पूछने लगे लेकिन आरटीओ पर तैनात कर्मचारियों ने ट्रक का नम्बर नहीं बताया तो ग्रामीण उग्र हो गए । काफी देर तक यहाँ ग्रामीणों की भीड़ जमी रही और ग्रामीण आरटीओ बैरियर के कर्मचारियों पर उक्त ट्रक को जान बूझकर भगाने का आरोप लगाने लगे। स्थिति कहीं बिगड़ न जाए और ग्रामीण कहीं और उग्र न हो जाये इज़लिये फरसाबहार तहसीलदार और तपकरा थाना प्रभारी थोड़ी देर में आरटीओ बैरियर पहुँच गए ।

लावाकेरा उपसरपंच दुर्गेश बाजपेयी सहित मौके पर मौजूद दर्जनों ग्रामीणों ने मिलकर दोनों अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी और बाद में ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। तहसीलदार और थाना प्रभारी के साथ ग्रामीणों की लगभग 2 घण्टे तक हुई बातचीत के बाद मामला शांत हुआ ।

 

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button