विज्ञापन दें / सहयोग करें

भाजपा ने पहली बार जिला पंचायत में निर्विरोध लहराया परचम

भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कार्यकताओ की जीत

जशपुर :- जिला पंचायत जशपुर के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध कब्जा जमाने में सफल रही। जिला पंचायत के अध्यक्ष पर सालिक साय और उपाध्याय पर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव निर्वाचित घोषित किए गए। 14 सदस्य वाली जिला पंचायत में 11 स्मृथित सदस्यों के साथ भाजपा पूर्ण बहुमत में है। निर्वाचन की प्रक्रिया बुधवार को जिला पंचायत के सभागार में शुरू हुआ। अध्यक्ष पद के लिए सालिक साय और उपाध्यक्ष के लिए शौर्य प्रताप सिंह जूदेव का सिंगल नाम पर सभी ने सहमती दी। सालिक साय के लिए डी डी सी गेंद बिहारी प्रस्ताक और पूर्व अध्यक्ष शांति भगत समर्थक बनी।

वहीं उपाध्यक्ष के लिए शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के नाम का प्रस्ताव डीडीसी वेद प्रकाश भगत ने और समर्थक अनीता सिंह ने किया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा के पर्यवेक्षक मेजर अनिल सिंह और जिलाध्यक्ष भरत सिंह उपस्थित थे। भरत सिंह ने जीत को एतेहासिक बताते हुए कहा कि जशपुर जिले में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गईं है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button