विज्ञापन दें / सहयोग करें

मनेन्द्रगढ़ में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर और चैंबर के बीच बैठक: व्यापारियों ने बताई समस्याएं,अधिकारीयों ने समाधान का भरोसा दिया – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News



एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें स्थानीय व्यापारियों ने जीएसटी से संबंधित अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने जीएसटी रिटर्न फाइलिंग में तकनीकी दिक्कतों, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) में गड़बड़ियों, अनावश्यक पेनल्टी और विभाग द्वारा जारी नोटिसों पर अपनी शिकायतें विस्तार से रखीं। व्यापारियों ने बताया कि कई बार तकनीकी कारणों से रिटर्न समय पर फाइल नहीं हो पाता, जिससे उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। विभाग जीएसटी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने में लगा डिप्टी कमिश्नर, सरगुजा संभाग, राखी अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि विभाग जीएसटी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। राखी अग्रवाल ने व्यापारियों से नियमों का पालन करते हुए समय पर रिटर्न फाइल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे विभाग से संपर्क करें, ताकि तत्काल समाधान हो सके। बैठक के अंत में चेंबर पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि विभाग द्वारा उठाए गए कदमों से व्यापारियों को राहत मिलेगी और जीएसटी प्रणाली अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button