विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर की सरकारी शराब दुकान में भीषण आग: लाखों का स्टॉक जलकर खाक, 4 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू – Bilaspur (Chhattisgarh) News



बिलासपुर शहर के व्यापार विहार स्थित सरकारी शराब दुकान में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों के साथ हाईकोर्ट परिसर में तैनात दमकल वाहन को भी मौके पर बुलाना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में शराब का बड़ा स्टॉक और दुकान का सामान जलकर नष्ट हो गया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांशु नाथ ने बताया कि रात 2:22 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन इसी दौरान आग ने अचानक और विकराल रूप ले लिया। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। सुबह 4 बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन फायर ब्रिगेड की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए सुबह करीब 4 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते आग को आसपास की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया। 80-90 ब्रांड की शराब थी मौजूद एडिशनल कमिश्नर एक्साइज नवनीत तिवारी ने बताया कि दुकान में 80 से 90 ब्रांड की शराब का स्टॉक रखा हुआ था। फिलहाल स्टाफ स्टॉक का मिलान कर नुकसान का आकलन कर रहा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। एक महीने में तीसरी आग की घटना गौरतलब है कि व्यापार विहार क्षेत्र में पिछले एक महीने के भीतर आग लगने की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले माल धक्का इलाके में दो बार आग लग चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग अब पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गए हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button