विज्ञापन दें / सहयोग करें

तारबाहर अंडरब्रिज 1 अप्रैल से 15 मई तक रहेगा बंद: मेंटनेंस के चलते डेढ़ महीने यातायात प्रभावित, वैकल्पिक रास्ते का करें इस्तेमाल – Bilaspur (Chhattisgarh) News



बिलासपुर में तारबाहर स्थित रेलवे अंडरब्रिज 1 अप्रैल से 15 मई तक बंद रहेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने जर्जर हो चुके इस अंडरब्रिज की मरम्मत के लिए यह निर्णय लिया है। लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाले इस कार्य के दौरान यातायात प्रभावित रहेगा। यह अंडरब्रिज (LHS-366) बिलासपुर स्टेशन यार्ड के किमी 719/28-30 पर स्थित है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस अवधि में मरम्मत कार्य कराया जाएगा। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। लोग चुचुहियापारा रोड अंडरब्रिज (RUB) और हेमुनगर रोड ओवरब्रिज (ROB) का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे। रेल प्रशासन ने इस मरम्मत कार्य के कारण आमजन को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button