विज्ञापन दें / सहयोग करें

30 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन: विधायक बोलीं- कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पंडरिया विधानसभा को उपेक्षित रखा गया – kabirdham News



पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। लोक निर्माण विभाग के तहत कई सड़कों के निर्माण की शुरुआत हुई। प्रतापपुर चौक से दामापुर पुल तक सड़क का निर्माण होगा। यह सड़क 12.70 किलोमीटर लंबी है। इस पर 21 करोड़ 7 लाख 98 हजार रुपए खर्च होंगे। दमगढ़ से अमनिया तक सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क 3.65 किलोमीटर लंबी है। इस पर 7 करोड़ 74 लाख 95 हजार रुपए की लागत आएगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भी एक सड़क का निर्माण होगा। पौनी से कोड़ापुरी तक 5.30 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के निर्माण पर 1 करोड़ 91 लाख 88 हजार रुपए खर्च होंगे। इन तीनों कार्यों की कुल लागत 30 करोड़ 74 लाख 81 हजार रुपए है। इन सड़कों के निर्माण से रूसेकापा, भगतपुर, कोलेगांव, सेमरकोना, निंगापुर, दामापुर, दमगढ़, अमनिया, पौनी, तिलईभाठ, नवापारा, तोरला, कोड़ापुरी सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। विधायक बोहरा ने कहा कि जिन सड़कों का भूमिपूजन हुआ है, वे लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थीं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पिछले पांच सालों तक पंडरिया विधानसभा को उपेक्षित रखा गया और विकास कार्यों से दूर रखा गया। पंडरिया की जनता ने इस स्थिति को समझते हुए प्रदेश और क्षेत्र में भाजपा को समर्थन दिया, जिसके बाद विकास तथा सुशासन की दिशा में काम तेज हुआ है। बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का दिन पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण तथा ऐतिहासिक है। 30 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। यह केवल सड़क निर्माण नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास, सुविधा और समृद्धि की नई राह है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों से ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक त्वरित पहुंच मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा। वनवासियों को मिलेगी पक्की सड़क भावना बोहरा ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और विश्वास से बहुप्रतीक्षित कार्य अब धरातल पर उतर रहे हैं। डबल इंजन भाजपा सरकार की विकासोन्मुख सोच और जनता के विश्वास के कारण पंडरिया विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के संकल्प से विकास की गति तेज हुई है। सरकार का लक्ष्य यह है कि विकास की रोशनी केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव तथा वनांचल क्षेत्रों तक भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बनने वाली सड़कें पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण, वनांचल और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के लिए विकास की जीवनरेखा साबित होंगी। जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व क्षेत्र की समस्याओं को समझना तथा समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना होता है। विधानसभा क्षेत्र में 400 किलोमीटर सड़कों का विस्तार भावना बोहरा ने कहा कि ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सड़क केवल रास्ता नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा विकास तक पहुंचने का माध्यम होती है। सड़क बनने से गांव शहर से जुड़ता है, किसान की उपज बाजार तक पहुंचती है, बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा मिलती है तथा मरीजों को समय पर इलाज मिल पाता है। उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा में 400 किलोमीटर से अधिक सड़कों का विस्तार हो रहा है। इसके साथ हर गांव और नगर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, शिक्षा तथा शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। पंडरिया विधानसभा के विकास के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई तथा रोजगार के क्षेत्र में नए कार्य किए जाएंगे ताकि क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर सके।सेवा और विकास का यह सफर आगे भी जारी रहेगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button