विज्ञापन दें / सहयोग करें

कुंजारा के श्री टोला में दुर्गा पूजा स्थल पर रंगमंच और हाई मास्ट लाइट की सौगात

कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंजारा के आश्रित ग्राम श्री टोला में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। दुर्गा पूजा स्थल पर हाई मास्ट लाइट स्थापित किए जाने के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विधायक निधि से 3 लाख रुपए की लागत से रंगमंच का निर्माण कराया गया है।

समाचार फोटो

ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनआवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार होने से गांव में धार्मिक, सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हुई है।

श्री टोला के दुर्गा पूजा स्थल पर हाई मास्ट लाइट की सुविधा उपलब्ध होने से अब रात्रिकालीन धार्मिक, सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के दौरान पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रहेगी। इससे ग्रामीणों को विशेष रूप से दुर्गा पूजा सहित अन्य अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा होगी।

समाचार फोटो

विधायक निधि से निर्मित रंगमंच से पूजा-पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर मंच उपलब्ध हो गया है। इससे ग्रामीणों को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं होगी।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button