Israel Iran Ceasefire LIVE: ईरान ने की संघर्ष विराम की पुष्टि; इस्राइल का हवाई क्षेत्र अगले आदेश तक बंद
10:38 AM, 24-Jun-2025
ईरानी हमले में सात लोगों की मौत
इस्राइल की आपातकालीन सेवा ने कहा कि बीरशेवा में हुए ईरानी हमले में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
10:36 AM, 24-Jun-2025
इस्राइल का हवाई क्षेत्र अगले आदेश तक बंद
इस्राइल हवाई अड्डा प्राधिकरण ने कहा कि ईरान की ओर से की गई बमबारी के कारण उन्हें हवाई क्षेत्र को सभी यात्री विमानों के लिए बंद करना पड़ा। इनके मंगलवार को उतरने और उड़ान भरने की उम्मीद थी। कुछ उड़ानों को भूमध्य सागर के ऊपर चक्कर लगाने के लिए बाध्य होना पड़ा।
10:16 AM, 24-Jun-2025
ईरान ने किया संघर्ष विराम का एलान
इस्राइल पर हमलों के बाद अब ईरान ने संघर्ष विराम का एलान कर दिया है। ईरान ने कहा कि हमने आखिरी मिसाइल हमले पूरे कर लिए हैं।
10:07 AM, 24-Jun-2025
इस्राइल से दिल्ली पहुंचे 161 भारतीय नागरिक
ऑपरेशन सिंधू के तहत 161 भारतीय नागरिकों को इस्राइल से लेकर पहली उड़ान दिल्ली पहुंची। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया कि ऑपरेशन सिंधु का इस्राल चरण 23 जून, 2025 को शुरू हुआ। इसमें जॉर्डन से 161 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था स्वदेश लाया गया। हवाई अड्डे पर, राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया।
#WATCH | #OperationSindhu | First flight, carrying the first batch of 161 Indian nationals evacuated from Israel, landed in Delhi today.
“The Israel leg of Operation Sindhu began on June 23, 2025, bringing home the first group of 161 Indian nationals from Jordan. At the… pic.twitter.com/fabomBO9FN
— ANI (@ANI) June 24, 2025
इस्राइल से लौटे बुजुर्ग दंपती त्रियंबक कोली ने कहा कि मुझे इस्राइल में डेढ़ महीना हो गया था। वहां अचानक स्थिति बिगड़ गई। हम दिन के किसी भी समय विस्फोटों की आवाज सुन सकते थे। हम डर गए थे। अब हम वापस आ गए हैं। हम प्रधानमंत्री मोदी के बहुत आभारी हैं। हम अपने बेटे के नवजात शिशु से मिलने वहां गए थे। वे इस्राइल में ही रहेंगे। वे वापस नहीं आएंगे। हम वापस आ गए हैं। स्थिति अभी भी बिगड़ रही है। उनकी पत्नी कहती हैं कि हमने आसमान में बम (मिसाइल) देखे। उनमें से छह हमारे सिर के ऊपर से गुजरे। जब हमने यह देखा तो हम छिप गए थे। हम प्रधानमंत्री मोदी के बहुत आभारी हैं।
09:48 AM, 24-Jun-2025
ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई समयसीमा पूरी
इस्राइल-ईरान संघर्षविराम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई समयसीमा पूरी हो गई है। अब अगर ईरान हमले नहीं करता है तो संघर्षविराम शुरू माना जाएगा।
09:13 AM, 24-Jun-2025
इस्राइल के बीरशेवा में एक इमारत पर ईरानी मिसाइल गिरी है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।
09:03 AM, 24-Jun-2025
ईरान से लौटीं पंजाब की बलजिंदर कौर ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। अपना देश अपना ही है। लेकिन ईरान में हमें कभी कोई मुश्किल नहीं आई। पिछले कुछ दिनों में हालात बदल गए हैं, वरना हम वहां भी सुरक्षित हैं। मैं 21 साल से वहां रह रही हूं और हिंदी टीचर के तौर पर काम करती हूं। यह गर्व की बात है कि जब भी देश या उसके नागरिक मुश्किल में पड़ते हैं, तो सरकार उनके साथ खड़ी होती है। इसलिए हम उनके आभारी हैं। हम राजदूत और दूतावास के कर्मचारियों के आभारी हैं जिन्होंने हमें सुरक्षित यहां पहुंचाया।
#WATCH | Baljinder Kaur from Punjab, who has been evacuated from Iran, says, “…It feels great. Apna desh apna hi hai. But even there (Iran), we never faced any difficulty. The situation has changed in the past few days, otherwise we remain safe there too. I have been living… https://t.co/mZ0xwK3CHx pic.twitter.com/lMsX5Qvz3d
— ANI (@ANI) June 24, 2025
09:02 AM, 24-Jun-2025
ईरान से लौटे 292 भारतीय नागरिक
ईरान के मशहद से 292 भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष विमान नई दिल्ली पहुंचा। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अब तक 2295 भारतीय नागरिकों को ईरान से स्वदेश लाया जा चुका है।
#WATCH | Operation Sindhu | 292 Indian nationals were evacuated from Iran on a special flight that arrived in New Delhi from Mashhad at 3:30 am today.
2295 Indian nationals have now been brought home from Iran, tweets MEA Official Spokesperson, Randhir Jaiswal. pic.twitter.com/tqP3VDKJzZ
— ANI (@ANI) June 24, 2025
08:07 AM, 24-Jun-2025
इस्राइली सेना ने कहा- ईरान ने दागीं मिसाइलें
इस्राइली सेना ने अपनी जनता को चेतावनी दी कि ईरान ने उसकी ओर मिसाइलें दागी हैं, जबकि प्रस्तावित युद्धविराम अधर में लटका हुआ है। यह प्रक्षेपण तेहरान के स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे के बाद किया गया। तब ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा था कि यदि इस्राइल हवाई हमले बंद कर दे तो ईरान हवाई हमले रोक देगा।
07:52 AM, 24-Jun-2025
इस्राइल और ईरान मेरे पास आए थे: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस्राइल और ईरान लगभग एक साथ मेरे पास आए और कहा शांति कायम की जाए। मुझे पता था कि अब समय आ गया है। दुनिया और मध्य पूर्व ही असली विजेता हैं। दोनों राष्ट्र अपने भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है। अगर वे धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा। इस्राइल और ईरान का भविष्य असीमित है और महान वादों से भरा हुआ है। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।










