विज्ञापन दें / सहयोग करें

IPL Betting Racket: धमतरी पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक! 8 सट्टा वेबसाइटों का किया पर्दाफाश, 30 लाख की संपत्ति जब्त | 30 Million In Assets Seized In Online Ipl Betting

IPL Betting Racket: धमतरी जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ जिला पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए संगठित सट्टा नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत ऑनलाइन सट्टे से जुड़े 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 30,98,800 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। जब्त की गई संपत्ति में 15 मोबाइल फोन, 3 लग्जरी वाहन (XUV700, Ertiga और Tata Nexon), 2 स्कूटी तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button