विज्ञापन दें / सहयोग करें

बेमेतरा में रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार: पुलिसकर्मी ने की थी 15 हजार रिश्वत की डिमांड, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा – Bemetara News



बेमेतरा जिले के थानखमरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए (ACB) की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक पर एक व्यक्ति से 15 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले उसका सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते समय आरोपी प्रधान आरक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया। पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई साजा विधानसभा क्षेत्र में रिश्वतखोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले साझा नगर पंचायत क्षेत्र में एक पटवारी को किसानों से खसरा-नक्शा और अन्य राजस्व कार्य के एवज में रिश्वत लेते हुए एसीबी ने गिरफ्तार किया था। थानखमरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी के बाद जिले में एक बार फिर सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एसीबी की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच जारी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button