IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 237 रनों का लक्ष्य, रेनशॉ का पचासा; हर्षित ने लिए चार विकेट
12:26 PM, 25-Oct-2025
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे मुकाबले में भारत के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी 46.4 ओवर में 236 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने अर्धशतक लगाया और सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने दमदार प्रदर्शन किया और कुल चार विकेट झटके जिससे ऑस्ट्रेलिया टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। भारत को पहली सफलता सिराज ने दिलाई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी थोड़ी लड़खड़ा गई। हालांकि, रेनशॉ और एलेक्स कैरी के बीच चौथे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई जिसे हर्षित राणा ने एलेक्स कैरी को आउट कर तोड़ा। इसके बाद रेनशॉ भी अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए।
ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पिछले दो मैच की तुलना में इस मुकाबले में भारत का गेंदबाजी आक्रमण बेहतर नजर आया। ऑस्ट्रेलिया के लिए रेनशॉ के अलावा मार्श ने 41, मैथ्यू शॉर्ट ने 30, ट्रेविस हेड ने 29, एलेक्स कैरी ने 24, कूपर कोनोली ने 23, नाथन एलिस ने 16, मिचेल स्टार्क ने 2 और मिचेल ओवन ने 1 रन बनाए। एडम जांपा दो रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जोश हेजलवुड खाता भी नहीं खोल सके। भारत की ओर से हर्षित के चार विकेट के अलावा वाशिंगटन सुंदर को विकेट सफलता मिली, जबकि सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। इस मैच में भारत के सभी गेंदबाज को सफलता मिली।
12:24 PM, 25-Oct-2025
IND vs AUS Live: कोनोली पवेलियन लौटे
हर्षित राणा ने कूपर कोनोली को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका दिया है। कोनोली 34 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए।
12:11 PM, 25-Oct-2025
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा आठवां झटका
प्रसिद्ध कृष्णा ने नाथन एलिस को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका दिया है। एलिस 19 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह 223 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवा दिए। फिलहाल क्रीज पर एडम जांपा और कोनोली मौजूद हैं।
11:49 AM, 25-Oct-2025
IND vs AUS Live: कुलदीप ने स्टार्क को आउट किया
कुलदीप यादव ने मिचेल स्टार्क को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दिया है। स्टार्क पांच गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर कोनोली और नाथन एलिस मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 39 ओवर की समाप्ति तक सात विकेट पर 201 रन बना लिए हैं।
11:44 AM, 25-Oct-2025
IND vs AUS Live: भारत को छठी सफलता
हर्षित राणा ने मिचेल ओवन को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई है। ओवन चार गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हो गए हैं। हर्षित का इस मैच का यह दूसरा विकेट है। ओवन का कैच रोहित शर्मा ने पकड़ा।
11:37 AM, 25-Oct-2025
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी
ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम 195 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। वाशिंगटन सुंदर ने रेनशॉ को आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। रेनशॉ 58 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।
11:21 AM, 25-Oct-2025
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका
हर्षित राणा ने एलेक्स कैरी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया है। कैरी का कैच श्रेयस अय्यर ने पकड़ा, लेकिन इस दौरान उन्हें चोट भी लगी। कैरी 37 गेंदों पर एक चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। कैरी और रेनशॉ के बीच 59 रनों की साझेदारी हुई।
11:19 AM, 25-Oct-2025
IND vs AUS Live: रेनशॉ का अर्धशतक
रेनशॉ ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्धशतक जड़ दिया है। रेनशॉ ने 48 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। वह एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
11:18 AM, 25-Oct-2025
IND vs AUS Live: रेनशॉ-कैरी के बीच साझेदारी
रेनशॉ और एलेक्स कैरी के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 33 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 178 रन हो गया है।
10:42 AM, 25-Oct-2025
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका
वाशिंगटन सुंदर ने मैथ्यू शॉर्ट को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया है। वाशिंगटन की गेंद पर शॉर्ट विराट कोहली को कैच थमा बैठे और 41 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।
Source link


.jpg?w=390&resize=390,220&ssl=1)






