विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरगुजा संभाग में झमाझम बारिश, नदी नाले उफान पर: शुक्रवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, बादलों में ढंका मैनपाट – Ambikapur (Surguja) News

लगातार बारिश के बाद उफान पर कन्हर

सरगुजा संभाग में शुक्रवार को मानसून की झड़ी लग गई है। गुरुवार को सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में भारी बारिश हुई। कुसमी ब्लॉक में 24 घंटे में सर्वाधिक 100 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। पूरी रात एवं शुक्रवार सुबह से सरगुजा संभाग में झमाझम बारिश हो रही

.

सरगुजा संभाग में मानसून की एंट्री के साथ ही पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। गुरुवार को बलरामपुर जिले में सर्वाधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने बलरामपुर एवं सूरजपुर में हैवी रैन का अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को भी संभाग के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। संभाग के अधिकांश इलाकों में रुक-रुककर झमाझम बारिश हो रही है।

बादलों से ढंका मैनपाट, मौसम हुआ सुहाना

नदी-नालों में बढ़ा जलस्तर, उफान पर कन्हर संभाग में 4 दिनों की बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। बलरामपुर जिले के कुसमी, शंकरगढ़, राजपुर इलाकों में हुई बारिश के बाद कन्हर, महान, सिंदूर नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। रामानुजगंज में कन्हर नदी का पानी मंदिर के सीढ़ियों तक पहुंच गया है। जशपुर जिले में भी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं।

गिरा तापमान, उमस भी लगभग समाप्त मानसून पहुंचने के साथ ही लगातार बारिश और बादल छाए रहने से सरगुजा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इसके साथ ही उमस भी समाप्त हो गई है। अंबिकापुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। लगातार बादल छाए रहने एवं बारिश के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती है।

बादलों से ढंका मैनपाट, झरने शबाब पर सरगुजा का मैनपाट इलाका पूरी तरह से बादलों से घिरा हुआ है। मैनपाट में लगातार बारिश की फुहार पड़ रही है। बारिश के कारण मैनपाट के पर्यटन स्थलों के झरने भी शबाब पर हैं। टाइगर प्वाइंट, फिश प्वाइंट आकर्षक हो गए हैं। हालांकि बारिश के दिनों में मैनपाट में सैलानियों की संख्या कम हो जाती है। मैनपाट में लगातार चल रही हवाओं से ठंड का एहसास भी होने लगा है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button