विज्ञापन दें / सहयोग करें

SP शशिमोहन ने बनाई फिल्म, किया अभियन, सपरिवार देखने के बाद CM साय ने क्या कहा, देखें Video | Short Film Kajri: SP Shashi Mohan made the film and released it, CM Sai praised it a lot

Short Film Kajri: SP ने किया अभियन

शॉर्ट फिल्म ‘कजरी-द बैटल फॉर फ्रीडम’ का लेखन और निर्देशन के अलावा ​ जशपुर SP शशिमोहन सिंह ने अभिनय भी किया । फिल्म की कहानी मानव तस्करी पर केंद्रीत है। इस फिल्म के जरिए लोगों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से बनाई गई है। इस फिल्म के जरिए एसपी शशिमोहन सिंह ने बच्चियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी सतर्क किया है।

जशपुर में मानव तस्करी की बड़ी समस्या

मुख्यमंत्री साय के गृह जिले जशपुर में मानव तस्करी को लेकर कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। पुलिस पूरी सतर्कता के साथ मानव तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। इसके अलावा अभियान भी चला रही है। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने शार्ट फिल्म के जरिए लोगों को जागरूक करने की नई पहल की है।

यह भी पढ़ें

CG Film: पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा छत्तीसगढ़

आप कहां देख सकेंगे ये फिल्म

शॉर्ट फिल्म ‘कजरी- द बैटल फॉर फ्रीड’ को पुलिस विभाग सोशल मीडिया के साथ यूट्यूब पर भी रिलीज करेगी। इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के कलाकारों के साथ-साथ जशपुर जिले के कलाकारों ने भी काम किया है। इस फिल्म में एसपी शशिमोहन सिंह ने भी अहम किरदार निभाया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button