विज्ञापन दें / सहयोग करें

सूरजपुर में ट्रेन से युवक के दोनों पैर कटे,हालत गंभीर: ट्रेन से उतरी युवती ने हिम्मत कर बाहर निकाला, जोड़े नहीं जा सके पैर – Ambikapur (Surguja) News



सूरजपुर के रेलवे क्रॉसिंग के पास जबलपुर-अंबिकापुर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर कट गए। युवक की चीख सुनकर ट्रेन में बैठे यात्री नीचे उतरे। एक युवती ने हिम्मत दिखाकर युवक को बाहर खींचा और अन्य यात्रियों की मदद से सुरक्षित निकाला। युवक को ट्रेन में ही बैठाकर अंबिकापुर लाया गया और मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10.30 बजे जबलपुर-अंबिकापुर ट्रेन सूरजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची थी। ट्रेन की चपेट में सूरजपुर का युवक मयंक तिवारी (25) आ गया और उसके दोनों पैर कट गए। युवक के पैर ट्रैक में फंस गए, जिससे ट्रेन की रफ्तार कम हो गई। युवक की चीख सुनकर ट्रेन में बैठे यात्री नीचे उतर आए। ट्रेन के चालक ने गाड़ी को रोक दिया। युवती ने हिम्मत दिखा निकाला बाहर
ट्रेन के नीचे खून से लथपथ युवक को देखकर यात्री हिम्मत नहीं कर सके। ट्रेन में सवार होकर कटनी से अंबिकापुर आ रही युवती पूजा ने हिम्मत दिखाई और नीचे घुसकर मयंक को खींचा। अन्य यात्रियों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। युवक के मोबाइल से सूचना उसके परिजनों को दी गई। ट्रेन में सवार लोगों ने युवक को ट्रेन में डाला और उसके कटे पैरों को भी ट्रेन में रखा और उसे अंबिकापुर लेकर पहुंचे। परिजनों ने युवक को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका आईसीयू में दाखिल किया गया है। नहीं जोड़े जा सके पैर, शिफ्ट करने की तैयारी
युवक के दोनों पैर घुटने के ऊपर कटे हैं। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में युवक के पैर नहीं जोड़े जा सके। इस जटिल आपरेशन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार नहीं हुए। परिजनों ने संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डा. अजय तिर्की से संपर्क किया। युवक को संजीवनी शिफ्ट करने की तैयारी है। संदिग्ध परिस्थिति में घटना, दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
परिजनों के अनुसार, मयंत तिवारी बीती शाम दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। बताया गया है कि उसे नशे ही हालत में ट्रैक पर लिटा दिया गया था। परिजनों ने घटना को लेकर किसी भी संबंध की जानकारी होने से इनकार किया है। मामले की सूचना सूरजपुर पुलिस को नहीं दी गई है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button