विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में लड़कों ने चाकू लहराकर बनाया रील्स: सोशल मीडिया में किया अपलोड, 18 साल के लड़कों से 7 चाकू मिले, पुलिस ने निकाला जुलूस – Raipur News

सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है

रायपुर में 18 साल के लड़कों ने चाकू लहराकर दबंगई वाला रील्स बनाया हैं। फिर वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। वीडियो जब वायरल होकर पुलिस के संज्ञान में आया तो थानेदार ने लड़कों की खोजबीन कर गिरफ्तार किया फिर जुलूस निकाला है। लड़कों के पास से 7 चाकू

.

थाना धरसींवा क्षेत्र के कुछ युवकों ने बीते दिनों धारदार चाकू लेकर वीडियो रील्स बनाकर दबंगई दिखाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड किया। वायरल वीडियो को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी धरसींवा को वीडियो में नजर आने वाले युवकों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।

आर्म्स एक्ट में एक्शन

थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 नग धारदार चाकू जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है और उनका जुलूस निकालकर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. चंद्रशेखर पाल पिता बसंत पाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा।
  2. गौरव उर्फ अमन साहू पिता दिलीप साहू, उम्र 18 वर्ष 10 माह, निवासी नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा।
  3. पीयूष रजक पिता नरेन्द्र रजक, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड 08, नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा।
  4. समीर साहू पिता केशव साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा।
  5. अर्जुन कुमार साहू पिता पंचराम साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड 07, नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा।
  6. शुशांक नामदेव उर्फ समर देवांगन पिता सुरज नामदेव उर्फ सुरज देवांगन, उम्र 18 वर्ष 8 माह, निवासी वार्ड 08, नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा।
  7. अर्जुन यादव पिता जागेश्वर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 12, नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा।

Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button