विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोंडागांव में 4 सड़क हादसे…1 मौत, 8 घायल: किसी भी एक्सीडेंट में नहीं मिली एम्बुलेंस, घायलों को रेफर करने में देरी – Kondagaon News

कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र में गुरुवार को चार अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन हादसों में एक युवक की मौत हो गई और कुल 8 लोग घायल हुए है। घायलों में से 4 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी 4 का इलाज फरसगांव अस्पताल में चल रहा है।

.

मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। पहली घटना रात 8 बजे नेशनल हाईवे-30 पर बहीगांव तालाब के पास हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी।

इस हादसे में आमोडा के शरशीला पटेल, सरस्वती पटेल, त्रिलोचनी, रामसिंह, चेरबेड़ा की सनबती नेताम और सीकागांव के प्रेमराज जैन घायल हुए। बताया जा रहा है चारों मामले में एम्बुलेंस नहीं पहुंची। वहीं रेफर करने में भी देरी हुई है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

बच्ची के ऊपर गिरी दीवार

दूसरी घटना ग्राम भंडार सिवनी बुरकाभाटा में हुई। यहां 3 साल की डेविड शोरी के ऊपर किचन रूम की कच्ची ईंटों से बनी दीवार गिर गई। बच्चे को गंभीर हालत में रात 10 बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

तीसरी घटना रात 10 बजे फरसगांव गुरुद्वारा के पास हुई। ग्राम कोर्रा बड़गांव निवासी रविंद्र यादव की बाइक किसी वाहन से टकराई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

एक्सीडेंट में बच्चे भी घायल हुए है।

तीनों घटना में एम्बुलेंस नहीं पहुंची

इन घटनाओं के दौरान 108 एम्बुलेंस सेवा नाकाम रही। घायल मासूम को शाम 7 बजे और ट्रक हादसे के घायलों को रात 8 बजे लाया गया। लेकिन 108 से संपर्क नहीं हो पाया।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र ने 108 के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर माकड़ी से एम्बुलेंस मंगवाई। रात 10 बजे मासूम और अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button