रायगढ़ में JSW के खिलाफ ग्रामीण कर रहे धरना प्रदर्शन: कंपनी के वादाखिलाफी को लेकर लगा रहे नारे, बोले- जमीन अधिग्रहण किया पर प्रभावितों को नौकरी नहीं दी – Raigarh News
कंपनी के वादाखिलाफी के खिलाफ महिलाओं ने जमकर नारे लगाए
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में JSW कंपनी के वादाखिलाफी के खिलाफ ग्रामीण आंदोलन में उतर गए हैं। पर्यावरण दिवस से प्रभावित गांव के लोग नौकरी व अन्य मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका साफ कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहे
.
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में यहां संचालित मोनेट कंपनी के द्वारा भू-अर्जन किया गया। जिसके बाद प्रभावित लैंड लूजरो को कंपनी के द्वारा नौकरी देने का आश्वसन दिया गया था, लेकिन कई लोगों को अब तक नौकरी नहीं मिल सकी है।
जिसके कारण ग्रामीण अब आंदोलन कर रहे हैं। इसके लिए पूर्व में ज्ञापन भी सौंपा गया था। जिसमें बताया गया था कि गोद लिए गए 9 ग्रामों में विकास के कार्य, प्रदूषण पर नियंत्रण तथा ग्रामवासियों की सुविधाओं के लिए सीएसआर मद से विकास के काम करवाने के लोक लुभावन वादे तो किए।
मगर कंपनी के मालिक ने बीच में ही इस कंपनी को जेएसडब्ल्यू के हवाले कर दिया और ग्रामीणों की मांगे अधूरी की अधूरी रह गई।
भूपदेवपुर स्थित जेएसडब्ल्यू कंपनी के खिलाफ ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे
पुलिस बल भी तैनात ऐसे में कपंनी वादाखिलाफी के खिलाफ काफी संख्या में ग्रामीण पर्यावरण दिवस से धरना प्रदर्शन में कर रहे हैं। वहीं आज कंपनी के बाहर खड़े होकर जमकर हंगामा भी किया।
ग्रामीणों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस के अधिकारी व जवान भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें समझाईश देने की कोशिश कर रहे हैं।
कंपनी के बाहर काफी संख्या में प्रभावित लोग मौजूद होकर विरोध जता रहे
जमीन अधिग्रहण के बाद भी नौकरी नहीं मिला प्रदर्शन कर रही हारमति राठिया ने कहा कि उसके पति की मृत्यु हो गई थी, लेकिन उसके बदले में उसे नौकरी नहीं दिया गया।
जबकि उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया था। कपंनी के अधिकारियों से भी पूर्व में चर्चा की गई, लेकिन उसके भी अब तक नौकरी नहीं मिला। इस कारण अब आंदोलन किया जा रहा है।
आंदोलन जारी रहेगा प्रदर्शनकारी फूल बाई ने बताया कि यहां रोजीरोटी के लिए आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी जमीन कंपनी में गया है पर आज तक नौकरी नहीं दिया गया है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी यह हड़ताल चालू रहेगा।
Source link












