विज्ञापन दें / सहयोग करें

दुर्ग में अपराध रोकने पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकूबाजों, गुंडों की एक साथ चेकिंग, 33 बदमाशों पर हुई कार्रवाई – durg-bhilai News

दुर्ग पुलिस ने गुरुवार तड़के आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों पर सख्ती बढ़ाने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया। सुबह ठीक 4 बजे से 7 बजे तक जिले के सभी थानों और चौकियों में एक साथ चाकूबाजों, गुंडा तत्वों और निगरानी बदमाशों की औचक चेकि

.

जिला पुलिस के अनुसार, अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में जिलेभर में रहने वाले 14 चाकूबाज, 220 गुंडा बदमाश और 106 निगरानी बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाशी, सत्यापन और पूछताछ की गई। अभियान का फोकस उन तत्वों पर था, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है और जो कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकते हैं।

सुबह-सुबह पुलिस की दबिश, बदमाशों में हड़कंप

पुलिस टीमों ने सुबह-सुबह घरों और ठिकानों में जाकर बदमाशों की मौजूदगी की जांच की। कई स्थानों पर पुलिस की आकस्मिक दबिश देखकर बदमाशों में हड़कंप मच गया। सभी को सख्त हिदायत दी गई कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहें और सामाजिक जीवन जीने का प्रयास करें।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि अपराधियों को मनोवैज्ञानिक रूप से नियंत्रित करने और उन्हें सतर्क रखने की नीति का हिस्सा है।

पुलिस ने 33 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की

अभियान के दौरान विभिन्न थानों द्वारा कुल 33 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। इनमें नेवई से 3, पुरानी भिलाई से 5, कुम्हारी से 4, उतई से 3, रानीतराई से 9, अमलेश्वर से 4, तथा जामगांव एवं नंदिनी नगर से 2 बदमाश शामिल हैं।

इन सभी 33 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर बाउंड ओवर कराया गया है, जिससे भविष्य में उनके खिलाफ किसी भी अपराध की स्थिति में कड़ी कार्रवाई संभव हो सके।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि चेकिंग के दौरान जिलेभर में कुल 11 चाकूबाज, 211 गुण्डा बदमाश और 94 निगरानी बदमाशों की विस्तृत सत्यापन प्रक्रिया की गई और सभी को आवश्यक समझाइश दी गई।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button