विज्ञापन दें / सहयोग करें

कवर्धा में सफाई कर्मचारी की बेरहमी से हत्या: दो नाबालिगों ने मामूली विवाद में डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, भेजे गए बाल संप्रेषण गृह – kabirdham News

कबीरधाम में सफाईकर्मी की नाबालिगों ने लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक 58 वर्षीय सफाई कर्मचारी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी नाबालिग हैं, जिन्होंने मामूली विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर

.

खून से लथपथ मिला था शव

यह घटना कुकदूर थाना क्षेत्र की है। ​​कुकदूर पुलिस को 8 फरवरी 2025 की रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़ा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को कुकदूर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सुरेश बघेल के रूप में पुलिस ने शव की शिनाख्त सुरेश बघेल (58 वर्ष), पिता बुधराम बघेल के रूप में की। सुरेश बघेल बाजार कुई में सफाईकर्मी के रूप में काम करता था और वहीं बने एक शेड में निवास करता था।

सुरेश बघेल बाजार कुई में सफाईकर्मी के रूप में काम करता था

पोस्टमार्टम में खुला हत्या का राज कुकदूर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया। डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार, सुरेश बघेल की मौत लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट किए जाने से हुई थी। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

मामूली विवाद बना हत्या की वजह जांच के दौरान टीम को पता चला कि मृतक सुरेश बघेल का 7 फरवरी को दो नाबालिगों से मामूली बात पर विवाद हुआ था। आरोप है कि सुरेश ने दोनों नाबालिग से गाली-गलौज किया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी।

पूछताछ में कबूला जुर्म दोनों नाबालिगों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने हत्या के जुर्म को कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले से ही सुरेश की हत्या की योजना बनाई थी। 8 फरवरी की रात जब सुरेश बीड़ी लेने घर से बाहर निकला, तो आरोपी पुल के नीचे छिप गए। वापस लौटते समय दोनों ने डंडों से सिर, हाथ और पैर में वार कर उसकी हत्या कर दी।

कोर्ट में किया गया पेश अपराध स्वीकार करने के बाद दोनों नाबालिगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button