विज्ञापन दें / सहयोग करें

आंवरी-दीपनार मार्ग का पुल जर्जर, मरम्मत की मांग: ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, कहा- बारिश में टूटने का खतरा,जल्द सुधार नहीं तो करेंगे आंदोलन – Kondagaon News

जर्जर पुल के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

कोंडागांव में ग्राम पंचायत आंवरी से दीपनार मार्ग पर स्थित पुल की खस्ता हालत से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 15 साल पहले बनाया गया यह पुल अब जर्जर हो चुका है।

.

स्थानीय विधायक को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण की मांग की है। यह पुल स्कूली बच्चों, किसानों और शिक्षकों का मुख्य रास्ता है। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान छात्रों को इसी पुल से होकर स्कूल जाना है, जो उनकी सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में पुल पूरी तरह से बेकार हो सकता है। इससे गांव का संपर्क टूट जाएगा। बच्चों की पढ़ाई और किसानों के खेती के काम प्रभावित होंगे।

ग्राम पंचायत आंवरी के सरपंच, उपसरपंच और पंच सदस्यों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button