विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरकारी बोर से पानी की अवैध चोरी पकड़ी गई: उपाध्यक्ष ने ठेकेदार का टैंकर पकड़ा, लाखों के राजस्व नुकसान का लगाया आरोप – Mahasamund News



महासमुंद में नगरपालिका के सरकारी बोर से पानी की अवैध चोरी का एक मामला सामने आया है। नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने बीटीआई रोड पर नाली और सड़क निर्माण कर रहे एक ठेकेदार के टैंकर को अवैध रूप से पानी भरते हुए पकड़ा है। आरोप है कि ठेकेदार बिना किसी अनुमति या रसीद के लाखों लीटर पानी ले जा रहा था। उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने बताया कि उन्हें भलेसर रोड स्थित मुक्तिधाम के बोर से पानी चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर, उन्होंने पार्षद पीयूष साहू के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। वहां लगभग 15,000 लीटर क्षमता का एक टैंकर (जिस पर बेमेतरा लिखा था) बिना किसी वैध अनुमति या रसीद के पानी भरते हुए पाया गया। टैंकर ड्राइवर ने पूछताछ में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने से इनकार कर दिया। नगरपालिका के अफसरों पर उठाए सवाल इस घटना के बाद, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने नगरपालिका के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि मौके से ही जल प्रभारी दुर्गेश कुंजेकर से फोन पर बात करने पर, कुंजेकर ने किसी भी रसीद के कटने की जानकारी होने से इनकार कर दिया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) सलामे ने भी इस मामले पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जल प्रभारी एक ओर वार्डों में आम जनता के नल काटने की कार्रवाई करते हैं और शादी-दशगात्र जैसे कार्यक्रमों के लिए 500 रुपए की रसीद मांगते हैं, वहीं दूसरी ओर ठेकेदार द्वारा की जा रही इस कथित चोरी पर मौन हैं। उपाध्यक्ष राठी के अनुसार, यह अवैध गतिविधि पिछले 4-5 महीनों से चल रही है। उन्होंने अनुमान लगाया कि प्रतिदिन 4 से 5 बड़े टैंकर पानी निकाला जा रहा है। एक बड़े टैंकर के पानी की अनुमानित कीमत लगभग 1500 रुपए है। इस हिसाब से नगरपालिका को प्रतिदिन लगभग 6000 रुपए का और पिछले चार महीनों में लगभग 7 लाख रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button