विज्ञापन दें / सहयोग करें

विदेश जाते ही बदले पति के सुर… कुवैत से फोन पर पत्नी को कहा ‘तलाक, तलाक, तलाक’, प्रताड़ना का केस

राजधानी रायपुर की महिला ने अपने पति पर मानसिक प्रताड़ना, गाली-गलौज और तीन तलाक देकर वैवाहिक संबंध तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 10:43:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 10:43:37 PM (IST)

कुवैत से तोड़ा 18 साल पुराना वैवाहिक संबंध।

HighLights

  1. विदेशी धरती कुवैत से तोड़ा 18 साल पुराना वैवाहिक संबंध
  2. पत्नी और दो बच्चों को छोड़ कुवैत गए शख्स पर शिकंजा
  3. महिला से गाली-गलौज और प्रताड़ना के आरोपी पर FIR

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। विदेश में नौकरी कर रहे पति द्वारा फोन पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। राजधानी रायपुर की महिला ने अपने पति पर मानसिक प्रताड़ना, गाली-गलौज और तीन तलाक देकर वैवाहिक संबंध तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वर्ष 2008 में हुआ था विवाह

पुलिस के अनुसार राजातालाब क्षेत्र निवासी महिला की शादी वर्ष 2008 में चौरसिया कॉलोनी निवासी शाहिद रजा से हुई थी। शादी के बाद दंपति के दो बच्चे हुए और शुरुआती वर्षों तक परिवार सामान्य रूप से चलता रहा। कुछ साल पहले शाहिद रोजगार के सिलसिले में कुवैत चला गया। आरोप है कि विदेश जाने के बाद उसने परिवार से दूरी बना ली और लंबे समय से घर नहीं लौटा।

विवाद के बाद फोन पर दिया तीन तलाक

महिला का कहना है कि पति न तो उसे और बच्चों को अपने साथ विदेश ले गया और न ही परिवार की जिम्मेदारियां ठीक से निभाई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बीते दिनों कुवैत से फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बातचीत के दौरान पति ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और फिर फोन पर ही तीन बार तलाक कहकर संबंध समाप्त करने की बात कही।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के बाद भी नए स्कूलों में ज्वॉइनिंग नहीं, डीईओ और संयुक्त संचालकों को नोटिस जारी

पुलिस द्वारा विधानिक कार्रवाई और जांच शुरू

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति ने इसके बाद उसे अपनी पत्नी मानने से भी इंकार कर दिया। घटना से आहत महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ प्रताड़ना और तीन तलाक से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी फिलहाल कुवैत में कार्यरत है। मामले से जुड़े दस्तावेज और कॉल संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button