विज्ञापन दें / सहयोग करें

पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने खाया जहर, जिला अस्पताल में भर्ती

जशपुर जिले के भूरसा कोना सन्ना निवासी अनुज राम ने पारिवारिक विवाद के बाद जहर खा लिया। जशपुर जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अनुज राम और उसकी पत्नी अंजलि बाई के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिसके बाद अंजलि गुस्से में अपने मायके चली गई। पत्नी के जाने से आहत अनुज राम ने पहले शराब का सेवन किया और फिर चूहे मारने की दवा खा ली। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे जशपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्ट्रों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button