विज्ञापन दें / सहयोग करें

कुनकुरी के धोबिपारा में पीएम आवास में लगी आग, पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला

कुनकुरी के धोबिपारा मोहल्ले में गुरुवार की सुबह 11 बजे एक पीएम आवास में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, लेकिन समय रहते कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल लिया।जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, एएसआई मनोज साहू और ट्रैफिक आरक्षक जितेंद्र गुप्ता अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले घर में रखे एलपीजी सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा विस्फोट होने से बच गया।

इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से किचन में लगी आग को काबू किया गया। आग बैडरूम तक फैलने लगी थी, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे बुझा दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने भी मदद की, जिससे स्थिति जल्द नियंत्रित हो गई।मकान बसंती बाई का बताया जा रहा है। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button