Hit and Run: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार 2 दोस्तों की सडक़ हादसे में मौत, NH पर अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार | Hit And Run 2 Friend Died In Road Accident
अंबिकापुर. अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग एनएच-43 स्थित लमगांव के खालपारा के पास दो दिन पूर्व रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। हादसे (Hit and Run) में किशोर व युवक की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे तथा एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों दोस्तों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात किशोर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां से रेफर किए जाने के बाद युवक ने होलीक्रॉस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।
Source link
Follow Us











